HOW TO FIND DETAILS OF REAL PROPERTY OWNER IN MAHARASHTRA
E-Search IGR Maharashtra Property Ownership Details Online
DEPARTMENT OF REGISTRATION & STAMPS
जब भी आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते है तो यह लाइफ का काफी बड़ा decision होता है, कई मामलो में तो जिंदगी की सारी कमाई लग जाती है. तो आप नही चाहेंगे की आप किसी Property Fraud का शिकार हो. तो बहुत जरुरी हो जाता है कोई प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसका एक बैकग्राउंड चेक कर ले की उस प्रॉपर्टी का रियल ओनर कोन हैं, उसका कुल एरिया कितना है, या past में किस तरीके के sales transaction हुई है उस प्रोपटी की.
यहा आप जानेंगे की किस तरीके से प्रॉपर्टी की डिटेल्स निकाल सकते है. किसी भी शहर में कोई भी प्रॉपर्टी हो, गोंदिया, नागपुर, मुंबई, पुणे महाराष्ट्र में कही पे भी कोई प्रॉपर्टी आप उसकी भी डिटेल्स ऑनलाइन निकल सकते है. ये सारी जानकारी अभी ऑनलाइन उपलब्ध हो गयी हैं.
तो चलिए जानते है step by step हम किस तरह डिटेल्स निकल सकते है और real owner का पता लगा सकते है.
सबसे पहले गूगल में जायेंगे और टाइप करेंगे “Maharashtra Property Details”. जैसे ही आप इंटर करते हैं आपके सामने यह रिजल्ट आयेंगे. पहला ही रिजल्ट E-Search का है, आप इसमें क्लिक करेंगे तो वेबसाइट खुल जाएँगी E-Search Free Version. या इस लिंक को ब्राउज़र में ओपन करे “https://esearchigr.maharashtra.gov.in/testingesearch/wfsearch.aspx”.
A) अगर आपको प्रॉपर्टी की locality, address पता हो तो आप उससे भी सर्च कर सकते है.
B) दूसरा आता है आपका “डॉक्यूमेंट नंबर”. अगर आपके पास जो भी डॉक्यूमेंट नंबर हो चाहे वह Lease Deed, Mortgage Deed, Sale Deed, Rectification Deed, Gift Deed कोई भी, जो भी डॉक्यूमेंट हो और आपको उसका डॉक्यूमेंट नंबर मालूम हो तो आप उस प्रॉपर्टी की डिटेल्स निकाल सकते है.
तो 1 by 1 हम देख लेते है की ये दोनों option कैसे काम करते है.
A) तो सबसे पहले हम प्रॉपर्टी डिटेल्स वाला आप्शन का उपयोग करते है. “Search By Property Details” पर लिक्क करेंगे, आपके सामने निचे दी गयी स्क्रीन देखेगी.
सारी जरुरी जानकारी सेलेक्ट करेंगे जैसे साल, जिल्हा, गाँव का नाम और प्रोपटी नंबर या गट नंबर के कुछ कुछ अंक और कैप्चा कोड डालके शोध पार क्लिक करेंगे. सर्च रिजल्ट इस प्रकार दिखेंगे.
जिस भी प्रोपटी की डिटेल्स देखना है तो “IndexII” पे क्लिक करेंगे. सर्च रिजल्ट इस प्रकार दिखेंगे.
ऊपर दिए रिजल्ट्स में आपको ब्रिकी का प्रकार, उसकी कीमत, बाजार कीमत, एरिया, खरीदने एवं बेचने वाले वाले की जानकारी, रजिस्ट्री की तारीख, स्टाम्प ड्यूटी आदि का पता चल जाता है.
अब हम दुसरे आप्शन के साथ सर्च कर लेते है, उसके लिए हमें जिल्हा, SRO और डॉक्यूमेंट नंबर की जरुरत पड़ती है. तो चलिए ऊपर दिए गये प्रोपटी को ही सर्च करते है उसकी डिटेल्स यूज़ करके.
B) “Document Number” पे क्लिक करते है. हमने यहाँ पे रजिस्ट्रेशन नो. “Regular”, जिल्हा, SRO, वर्ष और डॉक्यूमेंट नंबर ऐसी जरुरी जानकारी के साथ प्रोपटी सर्च करते है तो निचे दी गयी जानकारी मिलती है.
तो आपने देखा की वही प्रॉपर्टी सर्च हुए इसका हमने प्रॉपर्टी नंबर डाला था. तो इस तरह से आप कोई भी प्रॉपर्टी की डिटेल्स देख सकते है.
धन्यवाद्..!
इस आर्टिकल को डाउनलोड करने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करे “Download”.



